Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
August 23, 2025
in Crime, Jalandhar, Punjab
0
0
SHARES
68
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हादसे के बाद चीख–पुकार, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जुटीं

हुशियारपुर।
शनिवार देर रात जालंधर–हुशियारपुर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। मंडियालां स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर एलपीजी से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टैंकर की टक्कर पास से गुजर रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी से हुई, जिसके बाद उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही पलों में गैस ने आग पकड़ ली और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

भीषण आग ने आसपास के दुकानों, घरों और सड़क से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास के घरों में रखे कई सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गए, जिससे आग और तेजी से फैल गई। अचानक हुए इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग झुलस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल हुशियारपुर से एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं, साथ ही निजी एंबुलेंसें भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गईं।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि राहत और बचाव दल को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। वहीं डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हालात पर नज़र रखी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना खौफनाक था कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं और धुएं का गुबार आसमान में छा गया। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और लोग अपने घर-बार छोड़कर बाहर भागने लगे।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज सिविल अस्पताल हुशियारपुर में चल रहा है।

Previous Post

हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Next Post

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद

Next Post

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In