महानगर में लॉयन ऑर्डर की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है,लगातार चल रही है गोलियां सोमवार रात गोली लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ की मंगलवार देर रात थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कटहरा मोहल्ला में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर के बाहर हवाई फायर कर दिया गनीमत रही कि झगड़े में कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ लेकिन गोली चलने से इलाक़े में एक दहशत का माहौल बन गया वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट जसप्रीत सिंह और थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी राजेश ठाकुर मामले की जांच में जुट गए और झगड़े के दौरान गोली चलने की वारदात वहां नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दविंदर सिंह बिल्ला उर्फ होली निवासी मखदूम पुरा ने बताया उसकी बुआ के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके चलते वह अफसोस करने के लिए कटहरा मोहल्ला में आया हुआ था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ बुआ के घर के बाहर खड़ा हुआ था कि स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बब्बू, गोपी, प्रिंस और विशाल दुबे नामक युवकों ने उसके साथ आकर मारपीट करनी शुरू कर दी और जब उसके बचाव के लिए उसके भाई आगे आए तो प्रिंस उर्फ बाबा ने गालियां देते हुए हवा में गोली चला दी और बाद में वारदात के बाद मोहल्ले में इकट्ठे हुए लोग को देख सभी युवक गाड़ी में सवार होकर घटनास्थल से भाग गए, जिसके बाद इलाक़े के निवासियों ने गोली चलने की सूचना तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को दी।





