Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

मृतक माँ के साथ एक साल कमरे में बंद रही बेटियां

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
November 30, 2023
in Crime, National
0
0
SHARES
164
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बदबू से बचने के लिए करती थी अगरबत्ती का इस्तेमाल

कभी कभी इंसान दिमागी रूप से कमजोर होंने पर कुछ ऐसा कर बैठता है की जिसकी उसको खबर तक नहीं होती ऐसा ही एक मामला वाराणसी से दिल को झकझोर देने वाला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी के पैरो के तले से जमीन निकल जाएगी । दो बेटियां अपनी मां के शव के साथ एक साल तक घर पर रहीं। मां का शव पूरा कंकाल बन गया था लेकिन बेटियों ने न तो किसी को इसकी जानकारी दी और न ही अंतिम संस्कार करवाया। बेटियां मां के शव के पास ही रहती और वहीं खाना आदि भी खाती थीं। पिछले कई दिनों से दोनों लड़कियां घर से बाहर नहीं निकल रही थी तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मृतक के रिश्तेदार को दी। जैसे ही रिश्तेदार मृतक महिला के घर पहुंचे को अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शव पूरी तरह से कंकाल बन गया है। पुलिस जब शव को बाहर निकालने लगी तो दोनों बेटियां उससे लिपट गईं और चिल्लाने लगी कि हम इनको नहीं ले जाने देंगे। पुलिस ने किसी तरह से लड़कियों को शव से पीछे हटाया और घर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने मृतका की दोनों बेटियों से पूछताछ की और पूछा कि मां का शव घर पर क्यों रखा था। यह पूरा मामला लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट चौकी अंतर्गत आने वाले मदरवां का है, जहां एक सुनसान इलाके में 52 वर्षीय उषा त्रिपाठी नामक महिला का घर है। उषा के साथ उनकी दो बेटियां 27 वर्षीय बड़ी बेटी पल्लवी त्रिपाठी पोस्ट ग्रेजुएट है, जबकि छोटी बेटी वैश्विक त्रिपाठी 17 साल की है और दसवीं पास है रहती थीं। दोनों बेटियों ने बताया कि 8 दिसंबर 2022 को अचानक मां की तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई। ऐसे में मां की मौत के बाद संसाधन के अभाव के चलते दोनों बेटियों ने एक कमरे में शव को कंबल और चादर मे छिपा दिया था और अंतिम संस्कार नही किया। बदबू से बचने के लिए वो अगरबत्ती आदि का इस्तेमाल करती थीं। मकान के आसपास कोई पड़ोसी ना होने के चलते इसकी भनक लोगों को नहीं मिली। लड़कियों ने बताया कि इस एक साल में जो भी रिश्तेदार उनके घर आता था तो वो उनसे कह देती थी कि मां बीमार हैं और किसी से मिलना नहीं चाहती। रिश्तेदार भी चुपचाप चले जाते थे। पिछले कुछ समय से जब दोनों बेटियां घर के बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उषा त्रिपाठी के मिर्जापुर में रहने वाले बहनोई धर्मेंद्र चतुर्वेदी को दी। इसके बाद धर्मेंद्र और उनकी पत्नी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। घर का दरवाजा खुलते ही एक कमरे में दोनों बेटियां पल्लवी और वैश्विक अपनी मां उषा त्रिपाठी के शव के साथ बैठी हुई मिलीं। यह देखकर रिश्तेदार धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने इसकी सूचना थाने में दी।

Previous Post

थाना 3 के महज 200 मीटर पर एसटीएफ नशे की सप्लाई देने आया तस्कर दबोचा

Next Post

जालंधर पठानकोट चौक के नजदीक पंप से पेट्रोल भरवा कर भागे युवक, पीछा करके किया काबू

Next Post

जालंधर पठानकोट चौक के नजदीक पंप से पेट्रोल भरवा कर भागे युवक, पीछा करके किया काबू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In