Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Jalandhar

सुशील रिंकू ने संसद में पंजाब के फंड्स रोके जाने का मुद्दा उठाया

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
December 12, 2023
in Jalandhar, Politics, Punjab
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहा, केंद्र सरकार जल्द से जल्द ये सारे फंड्स पंजाब सरकार को जारी करे ताकि पंजाब में चल रही विकास की लहर में और तेजी लाई जा सके

5637 करोड़ रुपए के ग्रामीण विकास फंड्स जारी नहीं होने से ग्रामीण इलाकों के विकास कार्य बुरी तरह से हुए प्रभावित

जालंधर, 12 दिसंबर-

जालंधर लोकसभा हलके से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज संसद में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार के फंड्स रोकने का मुद्दा जोरशोर से उठाया है, साथ ही संसद से अनुरोध किया है कि लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के ये फंड्स तत्काल जारी करवाए जाएं ताकि पंजाब में चल रही विकास की लहर में और तेजी लाई जा सके।

संसद को संबोधित करते हुए अपने व्कत्व्य में सांसद ने कहा है कि केंद्र सरकार ने लगभग 5637 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास फंड्स के रोके हुए हैं। जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने एक भी फसल का आरडीएम पंजाब सरकोर को अदा नहीं किया। इससे गांवों में होने वाले लगभग सभी तरह के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसी तरह एमडीएफ के पेंडिंग 850 करोड़ रुपए, स्पेशल असिस्टेंट फंड्स के 1800 करोड़ रुपए, नेशनल हेल्थ मिशन के 621 करोड़ रुपए समेत लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के फंड्स केंद्र सरकार ने अटका कर रखे हुए हैं। रिंकू ने कहा कि केंद्रीय सेहत मंत्रालय ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की थी कि नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे आम आदमी क्लीनिक्स पर खर्च किए जा रहे हैं जबकि पंजाब सरकार ने ये पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नेशनल रूरल हेलथ मिशन का पैसा इन क्लीनिक्स पर खर्च नहीं होगी। सरकार अपने खर्चे पर लगभग 600 मोहल्ला क्लीनिक्स पंजाब में चला रही है जिसका फायदा लाखों लोगों ने उठाया है। 

रिंकू ने कहा कि इन फंड्स की अदायगी के लिए पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है लेकिन सरकार इन पैसों के लिए अदालत नहीं जाना चाहती थी मगर केंद्र सरकार ने ये पैसे रोककर पंजाब को उसका बनता हक देने से मना कर दिया है, जिसकी वजह से सरकार को न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसलिए यह उनका निवेदन है कि ये सारे पैसे जल्द ही जारी करवाए जाएं।

Previous Post

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

Next Post

श्रद्धा के साथ संत दर्शन के लिए बढ़ाए गए हर कदम से जन्मों-जन्मों के पाप धुल जाते- नवजीत भारद्वाज

Next Post

श्रद्धा के साथ संत दर्शन के लिए बढ़ाए गए हर कदम से जन्मों-जन्मों के पाप धुल जाते- नवजीत भारद्वाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In