
जालंधरः सुबह सुबह पैट्रोल पंप पर चली गोलियां, लुटेरे कार छीनकर हुए फरार, देखें CCTV
जालंधर: महानगर में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है। जहां आदमपुर के नजदीक गांव उदेसियां में स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाकर एक आड़तिये से कार छीन ली। लुटेरेे को घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पीड़ित की पहचान विवेक चड्ढा के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया तड़के वह पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए आया था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर उसे घायल कर दिया और उससे कार लूटकर फरार ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की जांच में जुट गए है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएसपी आदमपुर विजय कुंवर पाल ने बताया कि की देर रात गांव उदेसिया में गोली चलने का मामला सामने आया था इसके बाद मौके पर ही टीमों को लगा दिया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।



