

-जालंधर से इस नेता को मिली जगह, Sidhu का खासमखास
नई दिल्ली/चंडीगढ़। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंजाब कांग्रेस चुनाव समिति का गठन करते हुए पंजाब प्रधान राजा वड़िंग को चेयरमैन और सिद्धू को सदस्य बनाया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्तं किया गया है। उनके अलावा वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, अबिंका सोनी, सुखविंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिद्ध, भारत भूषण आशु, मनीष तिवारी, महिंदर सिंह केपी, राजिंदर कौर भठल, विजय इंदर सिंगला, राणा गुरजीत सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू, कुलजीत सिंह नागरा, परगट सिंह और सुखपाल सिंह खैरा समेत 27 नेताओं को भी शामिल किया गया है।



