Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

A major accident took place during Shiv Baraat in Kota, Rajasthan. 15 children got burnt due to electric current. He was immediately taken to the hospital.

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
March 8, 2024
in Crime, National
0
A major accident took place during Shiv Baraat in Kota, Rajasthan. 15 children got burnt due to electric current. He was immediately taken to the hospital.
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के कोटा में शिव बरात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली के करंट की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।

राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान हादसा हो गया। हाइटेंशन वायरल की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलस गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब हुआ। शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद एकाएक अफरा-तफरी मच गई। जिसे जो मिला, उसे अस्पताल लेकर दौड़ा। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है। आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अधिकारी भी एमबीबीएस अस्पताल पहुंचे। बिरला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना बेहद दुखद है। यह क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। सभी लोग फिलहाल बच्चों के इलाज में लगे हुए हैं। एक बच्चा गंभीर है। रेफर करने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी किया जाएगा। बच्चों को हरसंभव सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया जाएगा।

हर साल होता है शिव बरात का आयोजन
हर साल काली बस्ती में शिव बरात का आयोजन होता है। ज्यादातर बच्चे अपने परिजनों के बिना ही शिव बरात का हिस्सा बनने पहुंच गए थे। लोगों का कहना है कि आयोजकों की गलती से यह हादसा हुआ है।

Previous Post

Maha Shivratri was organized with great pomp at Sarva Dharma Khwaja Temple.

Next Post

Rinku demands expediting construction of five railway underpasses in Jalandhar

Next Post

Rinku demands expediting construction of five railway underpasses in Jalandhar

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In