Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Politics

Punjab news: Pargat Singh demands from the high command to field Vading, Bajwa, Randhawa and Sidhu in the Lok Sabha election field.

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
March 13, 2024
in Politics, Punjab
0
Punjab news: Pargat Singh demands from the high command to field Vading, Bajwa, Randhawa and Sidhu in the Lok Sabha election field.
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab news : परगट सिंह ने हाईकमान से की मांग, वड़िंग, बाजवा, रंधावा और सिद्धू को लोकसभा चुनावी मैदान में उतारो

जालंधर : कांग्रेस हमेशा की कभी एकजुट न होने के चलते चुनावों में मात खा रही है,वही अब दूसरी तरफ कांग्रेस कैंट हल्के के विधायक परगट सिंह ने पार्टी हाईकमान के सामने बड़ी मांग रखी है। उन्होंने पंजाब के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने को कहा। परगट सिंह ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें कहीं से भी लोकसभा चुनाव लड़ाती है तो वह तैयार हैं। मगर पंजाब में कांग्रेस हाईकमान को प्रदेश के बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में यह विचार रखते हुए पार्टी विधायक परगट सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने पार्टी हाईकमान ने इस बाबत अपील की है। मीडिया की ओर से ‘बड़े नेताओं’ के बारे में पूछे जाने पर परगट सिंह पहले तो टालमटोल करते रहे लेकिन बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा जाना चाहिए। इन नेताओं को भी चुनाव लड़ना चाहिए। परगट सिंह ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि इन नेताओ को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। परगट सिंह खुद लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सवाल हाईकमान ने भी मुझसे पूछा था, जिसके जवाब में मैंने हाईकमान से कहा है कि मुझे पंजाब में जहां से भी टिकट दिया जाएगा, मैं तैयार हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बीच, सोमवार को ही नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दे चुके हैं कि वह अगर पंजाब की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके मुकाबले में चुनाव में उतरेंगे। उधर, परगट सिंह के उपरोक्त बयान पर जब सुखजिंदर सिंह रंधावा की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि वह इस समय राजस्थान के इंचार्ज के तौर पर व्यस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर हाईकमान उन्हें पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहेगा तो वह जरूर लड़ेंगे।

Previous Post

Rinku demands expediting construction of five railway underpasses in Jalandhar

Next Post

After resigning from the post of Chief Minister, Manohar Lal also resigned from Karnal Assembly seat of Haryana.

Next Post
After resigning from the post of Chief Minister, Manohar Lal also resigned from Karnal Assembly seat of Haryana.

After resigning from the post of Chief Minister, Manohar Lal also resigned from Karnal Assembly seat of Haryana.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In