Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

जालंधरः नशे के खिलाफ रेड करने गई पुलिस पर तस्करों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 2 घायल

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
May 21, 2024
in Crime, Jalandhar
0
जालंधरः नशे के खिलाफ रेड करने गई पुलिस पर तस्करों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 2 घायल
0
SHARES
64
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर: पंजाब सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार लगातार नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव पतारा में नशा कर रहे युवकों ने रेड करने आई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना पतारा के प्रमुख इंस्पेक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी गांव पतारा किसी के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजे पर आए सोनू नामक युवक ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।युवक ने पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद युवको ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए और नशे की हालत में युवक ने पुलिस अन्य पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकालते हुए साथ लगते घरों की छतों पर चढ़कर फरार होने में सफल हो गए। एस. एच.ओ. बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल, गगनदीप सिंह पुत्र स्व. कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजीत सिंह जीता पुत्र जीवन लाल, संदीप कुमार शीपा पुत्र मोहिंदर पाल सभी निवासी गांव पतारा थाना पतारा जिला जालंधर तथा परगट सिंह पुज्ञ सुरिंदर सिंह निवासी 309 न्यू जोगिंदर नगर थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है। इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।

Previous Post

उफ्फ उफ्फ उर्वी और मिर्ची दी हार्टबीट पर्ल को किया लॉन्च ।

Next Post

खुशिया बदली गम में, दुर्घटना में गुरसिख परिवार की मौत

Next Post
खुशिया बदली गम में, दुर्घटना में गुरसिख परिवार की मौत

खुशिया बदली गम में, दुर्घटना में गुरसिख परिवार की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In