Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Jalandhar

Jalandhar : कांग्रेस विधायक के भतीजे की कनाडा में हुई मौत

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
June 7, 2024
in Jalandhar, Politics
0
0
SHARES
97
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर: हलका शाहकोट से कांग्रेस के विधायक लाडी शेरोवालिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लाडी शेरोवालिया के भतीजे की कनाडा में सकड़ दुर्घटना में मौत हो गई। जिसकी पहचान जसमेर सिंह के रूप में हुई है। जसमेर सिंह के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजमेर सिंह खालसा हैं, जोकि शाहकोट और आसपास के हलकों में अपनी काफी पकड़ रखते हैं। शाहकोट हलके के विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरदेव सिंह उर्फ लाडी शेरोवालिया और अजमेर सिंह का परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार जसमेर सिंह अपने किसी दोस्त संग कनाडा में पहाड़ी इलाके में एटीवी राइडिंग करने के लिए गया था, जहां हादसे में उसकी मौत हो गई। शुगर मिल नकोदर के चेयरमैन अश्विंदर सिंह और मृतक के भाई संतोख सिंह खैरा ने बताया कि जसमेर सिंह अपने दूसरे दोस्त अमनदीप सिंह काहलों निवासी अमृतसर के साथ एटीवी राइडिंग के लिए पहाड़ों पर गए थे। जब वह राइड के बाद वापस लौट रहे थे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों लोग 300 फीट गहरी खाई में गिर गए।
दोनों युवकों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसमेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह का इलाज शुरू कर दिया। परिवार के अनुसार जसमेर सिंह की पत्नी और बच्चे भारत आए थे और कनाडा लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। तभी उन्हें जसमेर सिंह की दर्दनाक मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह का अंतिम संस्कार साहला नगर, मलसियां शाहकोट में होगा। जल्द जसमेर के शव को भारत लाने की तैयारियां की जा रही है। जिसके बाद उसका भारत में सिख रिती रिवाजों से पैतृक गांव में उसका संस्कार किया जाएगा।

Previous Post

मोदी जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो तीसरी बार ले रहे हैं शपथ : सनी शर्मा

Next Post

राकेश राठौर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर गजेंद्र सिंह शेखावत को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Next Post
राकेश राठौर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर गजेंद्र सिंह शेखावत को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राकेश राठौर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनने पर गजेंद्र सिंह शेखावत को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In