Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

दुल्हन हुई विदा, घर में छाया मातम

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
July 17, 2024
in Crime, National
0
दुल्हन हुई विदा, घर में छाया मातम
0
SHARES
181
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के हमले जैसे घाव

17 जुलाई : मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। वारदात के बारे में जिसने सुना उसी का कलेजा कांप गया। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला। बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा भी किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं बच्ची की माैत के बाद शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसरा है। आखिर इतनी बेरहमी से बच्ची की हत्या क्यों की गई,
मासूम सी जान का पूरा शरीर छलनी था। सिर, हाथ, सीना और पैरों पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। देखते ही बची के पिता का रोम-रोम रो पड़ा कई बार बेसुध हो कर गिर गए,लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर उसे खुद से लिपटा लिया। जिस बिटिया को लेकर उसने अपनी आंखों में तमाम ख्वाब संजो रखे थे, क्रूर काल ने इन्हीं आंखों को इतना खौफनाक मंजर दिखा दिया। पिता की चीत्कार देख लोगों की आंखें भर आईं। हर कोई यही बोला कि ऐसा करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची के साथ ऐसा होगा कोई सोच भी नहीं सकता था। बच्ची का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में रास्ते में पड़ा मिला तो पिता बेसुध हो गया। बार-बार यही कहता रहा कि फूल सी बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी कौन कर सकता है। अपने लख्ते जिगर को देख बच्ची की मां तो बेहोश हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानवर के हमले जैसे घाव
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शरीर पर मिले घावों के बारे में जानवर के हमले जैसे निशान भी होने का जिक्र किया है। धारदार हथियार के घाव नहीं बताए गए हैं। बच्ची के सिर पर जिस तरह से घाव हैं, वह भी नोंचे जाने जैसे बताए गए हैं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है।

Previous Post

Horoscope आज का राशिफल

Next Post

Jalandhar Phagwara Road पर भीषण सड़क हादसे में मौके पर 2 की मौ+त

Next Post
Jalandhar Phagwara Road पर भीषण सड़क हादसे में मौके पर 2 की मौ+त

Jalandhar Phagwara Road पर भीषण सड़क हादसे में मौके पर 2 की मौ+त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In