पिछले दिनों अमृतसर से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे अपनी बजुर्ग माँ को मरते हुए युवक दिखाई दे रहा है। वही दूसरी तरफ बुजुर्ग महिला अपने बेटे साथ रहती है और अमित उनका खर्च भी उठाता है। अमित ने अपनी मां से माफी भी मांगी है और आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में कभी ऐसी हरकत नहीं करेगा और अपनी मां की सेवा करेगा। पंजाब के अमृतसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक लड़का अपनी बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीट रहा है। मामला अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के संज्ञान में आया तो तुरंत कार्रवाई की। थाना गेट हकीमां पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और मां को लड़के के खिलाफ शिकायत देने को कहा। मगर मां ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार दिया है। वह कानूनी कार्रवाई करवाना नहीं चाहती है। बेरहमी से मार खाने के बाद भी मां अपने बेटे को कानूनी पचड़े में फंसाना नहीं चाहती है। आज की दुनिया में ऐसा सिर्फ एक मां ही कर सकती है। ।



