Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पीटा

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
November 2, 2023
in Crime, Jalandhar
0
रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पीटा
0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर में देर रात पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे मिट्ठापुर रोड के पास बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने जमकर पीटा और फिर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। युवक की मां ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। इसके बाद पूरे इलाके में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस थाना 7 के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल के रहने वाला प्रकाश मिट्ठापुर रोड पर बर्गर की रेहड़ी लगता है। उसकी मां ने बताया कि कुछ युवक वहां शराब पी रहे थे। उसके बेटे ने उन्हें रोका। इसके बाद बोलेरो में सवार होकर आए छह युवकों ने उसके साथ खूब मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने प्रकाश को अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वारदात होती देख तुरंत मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए थे। मां ने आरोप लगाया है कि एक शराब ठेकेदार उनके बेटे को फंसा रहा है। प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो देखा कि प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। जब वह उसे छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है

Previous Post

कर्म करके भगवान कोअर्पित कर दो, फल जरूर मिलेगा : नवजीत भारद्वाज

Next Post

महानगर जालंधऱ में दर्दनाक हादसा हुआ, दो की मौत

Next Post

महानगर जालंधऱ में दर्दनाक हादसा हुआ, दो की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In