
जालंधर के न्यू दाना मंडी से सटे सतनाम नगर के घर में गैस सिलेंडर फटने से परिवार के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई है।
महिला की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक न्यू दाना मंडी के निकट विश्वकर्मा चौक के निकट स्थित सतनाम नगर निवासी हरपाल सिंह के घर में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लग गई।
घटना में हरपाल सिंह उनके बेटे की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूपसे झुलस गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पुलिस अधिकारी मौके पर पुहंचे। एसीपी सैंट्रल ने बताया कि हादसे का कारण घर मे सिलेंडर ब्लास्ट है।
एसीपी ने बताया कि हरपाल सिंह द्वारा घर में ही वेट लिफ्टिंग का सामान तैयार करने का काम किया जाता है।
हरपाल की पत्नी सीरीयस है। उनके स्वस्थ होने पर ही घटना के सही कारण पता लगेंगे। अब तक की जांच में स्पष्ट है कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।



