
थाना नई बारादरी के बस स्टैंड के समीप बस स्टैंड फ्लाईओवर पर वीरवार देर रात नशे में धुत व्यक्ति ने नाइट डोमिनेशन डीएसपी जितेंद्रपाल सिंह की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन एक्सीडेंट के दौरान दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट के दौरान डीएसपी गनमैन हेड कॉस्टेबल अमनदीप सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचा गया। डीएसपी जितेंद्रपाल सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ गाड़ी में सवार होकर नाइट डोमिनेशन संविधान चौक (बीएमसी चौक) से बीएफएस चौंक की तरफ जा रही थे जब वह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार चालक ने डीएसपी की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार की टक्कर के दौरान डीएसपी की फुटपाथ पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने नशे में धुत कार चालक को अपनी हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई।
———
गाडी क्षतिग्रस्त होने के बाद प्राइवेट में थाना प्रभारी लेकर गए
एक्सीडेंट होने के बाद दोने गाड़ीयां क्षतिग्रस्त सड़क पर खड़ी रही जिन्हें पुलिस ने साइड पर करवाया था कि कोई बड़ा हादसा ना हो सके, 15 मिनट तक पुलिस मुलाजिमों सहित डीएसपी जितेंद्रपाल सिंह घटना स्थल पर रहे और बाद में थाना नई बारादरी के प्रभारी रविन्द्र कुमार अपनी प्राइवेट गाड़ी लेकर गए।
———
वीडियो बनती देख कार चालक मुंह छिपाने लगा
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति नशे में धुत उससे बात का सही ढंग से जवाब भी नहीं दिया जा रहा था गाडी की रफ्तार तेज थी अगर उसकी गाड़ी के आगे दोपहिया वाहन चालक आ जाता है तो वह बच नहीं पाता और एक्सीडेंट के बाद जब लोगों ने उसकी वीडियो बनाना शुरू की तो वह मुंह में छिपाने की कोशिश करने लगा।



