Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Jalandhar

पंजाब में 3 साल में पासपोर्ट आवेदन की संख्या दोगुनी हुई लेकिन पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या बेहद कम- सुशील रिंकू

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
December 17, 2023
in Jalandhar, Politics
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विदेश मंत्रालय ने सांसद सुशील रिंकू के सवाल पर बताया कि साल 2020 से अब तक पंजाब में 34.38 लाख लोगों को जारी हुए पासपोर्ट

इतने भारी आवेदन को संभालने के लिए सिर्फ 6 पासपोर्ट  सेवा केंद्र और 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

जालंधर, 17 दिसंबर।
पिछले तीन साल में पासपोर्ट हासिल करने वालों की संख्या राज्य में दोगुणी हो गई है जबकि पासपोर्ट सेवा केन्द्रों का ढांचा इसके मुकाबले में कुछ नहीं है। ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने व्यक्त किए जिन्होंने संसद में इस विषय पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय से सवाल पूछे हैं।इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया है कि जनवरी 2020 से लेकर नवंबर 2023 के बीच पंजाब में 34 लाख 38 हजार 298 लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए हैं जबकि इस साल नवंबर तक 12 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट ले चुके हैं।

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की तरफ से संसद में पंजाब में बढ़ रहे पासपोर्ट आवेदकों को संभालने के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए उपायों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि राज्य में साल 2020 में 5,09,411, 2021 में 6, 93, 209, 2022 में 9,99,104 और 2023 में नवंबर तक 12,36,574 लोग पासपोर्ट ले चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगने के कारण पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं का बैकलॉग बढ़ गया जिसकी वजह से पासपोर्ट की फाइलें इतनी ज्यादा बढ़ गई। फिलहाल देश में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 434 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र चल रहे हैं जिसमें से 6 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पंजाब में कार्यरत है। सांसद रिंकू को दिए जवाब में विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि पंजाब में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से 50 अस्थाई कर्मचारी  50 डाटा एंट्री ऑपरेटर व 5 मल्टीटास्क कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि बढ़ रहे आवेदनों से आसानी से निपटा जा सके। हालांकि नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि लगातार बढ़ रही अर्जियों को देखते हुए केंद्र सरकार को नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने चाहिए और मौजूदा पासपोर्ट सेवा केदो की क्षमता में बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि लोगों को पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी अप्वाइंटमेंट्स का सामना न करना पड़े।

Previous Post

भाजपा मंडल 4 की  विशाल बैठक आशीष सहगल की अध्यक्षता में हुई सम्पन

Next Post

जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत

Next Post

जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In