Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Jalandhar

जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
December 18, 2023
in Jalandhar, Politics
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


 
सांसद रिंकू ने खेल उत्पादों पर जीएसटी 18 की बजाय 5 प्रतिशत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को उत्पादों की एचएसएन कोड समेत सौंपी सूची
 
कहा, देशभर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग
 
कहा, ज्यादा जीएसटी से आम जनता के साथ-साथ खेल उद्योग भी बुरी तरह से हो रहा है प्रभावित
 
जालंधर, 18 दिसंबर-
 
जीएसटी की बढ़ाई गई दरों से प्रभावित जालंधर की खेल इंडस्ट्री को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खेल उत्पादों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के लिए संबंधित उत्पादों के एचएसएन कोड समेत विस्तृत ब्यौरा सौंपा है। रिंकू ने कहा कि पहले इन उत्पादों पर जीएसटी दर 5 फीसदी हुआ करती थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया, जिससे देश भर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि खेल उद्योग को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग है, इसलिए उन्होंने संबंधित उत्पादों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपी है।
 
उल्लेखनीय है कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सितंबर महीने में मुलाकात की थी, जिसमें जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्या उनके सामने रखी थी और खेल उद्योग पर जीएसटी दर कम करने के लिए कहा था। अब सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री को लगभग डेढ़ दर्जन उत्पादों के एचएसएन कोड सौंपे हैं, जिस पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी करने का निवेदन किया गया है। इनमें आम लोगों की तरफ से प्रयोग किए जाने वाले लगभग सभी तरह के खेल उत्पाद शामिल हैं, चाहे वह स्पोर्ट्सवेयर हो, ट्रेवलिंग बैग्स हों, या फिर खेल से संबंधित आइटम्स हों।
 
सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि ज्यादातर खेल उत्पादों का इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों व गरीब वर्ग के द्वारा किया जाता है और जीएसटी की दर बढ़ने से ये सभी वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं स्पोर्ट्स का ज्यादातर सामान स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। 
  
रिंकू ने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाना गलत है क्योंकि इससे जहां इंडस्ट्री प्रभावित होगी, वहीं गरीब वर्ग से संबंधित लोग भी परेशान होंगे। रिंकू ने कहा कि एक तरफ हमारी इंडस्ट्री चीन से आने वाले सस्ते सामान की वजह से पहले ही परेशान है लेकिन अब सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी। हमारी इंडस्ट्री कैसे चीनी इंडस्ट्री का मुकाबला करेगी, इसलिए जहां जीएसटी की दर कम करना इंडस्ट्री के लिए जरूरी है, वहीं आम लोगों को भी इसका फायदा होगा।  सांसद ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

Previous Post

पंजाब में 3 साल में पासपोर्ट आवेदन की संख्या दोगुनी हुई लेकिन पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या बेहद कम- सुशील रिंकू

Next Post

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू

Next Post
नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In