

भाजपा मंडल 4 की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय शीतला माता मंदिर मे पुष्पांजलि समारोह रखा गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महासचिव राजेश कपूर, अशोक सरीन, इंडस्ट्री सैल के जिला अध्यक्ष अश्विनी दीवान, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, मंडल महासचिव अनुज शारदा, मंडल उपाध्यक्ष ब्रिज मोहन गुप्ता, हरीश महेंद्रू, मंडल सचिव हेमंत खन्ना, शुभम शर्मा, रिंकू मोदी, इंदर अरोड़ा, सन्नी शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकुल कालिया, एस सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनी सहोता, बी सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज कश्यप, अलपसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अकबर सलमानी व अन्य मौजूद थे।



