Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Politics

नव वर्ष सांसद रिंकू ने सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
January 1, 2024
in Politics
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने नववर्ष की शुरुआत मुख्यमंत्री से जालंधर के विकास कार्यों पर चर्चा से की, सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

कहा, पंजाब सरकार ने श्री गोइंदवाल साहिब वाला थर्मल प्लांट खरीद कर जनता को सस्ती और निर्बाध बिजली मुहैया करवाने का अपना इरादे स्पष्ट किया

जालंधर 1 जनवरी-
लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को नववर्ष की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करके की जहां उन्होंने जालंधर संसदीय हल्के से संबंधित विकास कर रहे हो को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही जल्द ही लांच होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बैठक के दौरान रिव्यू भी किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात दौरान उन्होंने नए साल की बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भी सीएम को भेंट किया। सांसद ने इस दौरान मुख्यमंत्री को श्री गोइंदवाल साहिब स्थित प्राइवेट थर्मल प्लांट को पंजाब सरकार की तरफ से खरीदे जाने के कदम पर खास तौर पर बधाई दी और कहा कि इस फैसले से पंजाब सरकार ने लोगों को सस्ती व निर्बाध बिजली मुहैया करवाने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। रिंकू ने कहा कि जहां पुरानी सरकारें जन-संपत्तियों को निजी कंपनियों के हाथों में बेच रही थी, वहीं पंजाब की मान सरकार ने एक प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीद कर बहुत ही ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह फैसला एक मील पत्थर साबित होगा। जिला तरनतारन के अंतर्गत आने वाले श्री गोइंदवाल साहिब स्थित इस थर्मल पावर प्लांट की क्षमता 540 मेगावाट बिजली उत्पादन की है जिसे सरकार की तरफ से खरीद कर और बेहतर तरीके से चलाया जाएगा, साथ ही इसकी क्षमता में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

इस दौरान लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान से चर्चा की और इसके साथ ही आने वाले नए प्रोजेक्ट को भी जल्द लॉन्च करने के बारे में विचार विमर्श हुआ। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर हलके के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं जिससे जालंधर के मूलभूत ढांचे में बढ़ोतरी होगी वहीं व यह जिला विकास की नई गाथा लिखेगा।

Previous Post

जालंधर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Next Post

करतार बस के ड्राइवर और कंडेक्टर लूट की नियत से हमला

Next Post

करतार बस के ड्राइवर और कंडेक्टर लूट की नियत से हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In