Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Jalandhar

पंजाब की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए सरकार वचनबद्ध- सुशील कुमार रिंकू

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
January 30, 2024
in Jalandhar, Politics
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

सांसद ने गांव धनी लखनपाल में आयोजित 31वें यादगारी खेल मेले में युवाओं को खेलकूद में आगे आने का आह्वान किया 

जालंधर, 29 जनवरी- 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्या की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज गांव धनी लखनपाल में आयोजित 31वें यादगारी खेल मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि छिंज मेलों ने हमारे पंजाब की अमीर खेल विरासत को सहेज कर रखा हुआ है, जिसके जरिए नई पीढ़ियां हमारी इस अनमोल विरासत से वाकिफ हो पा रही हैं। ये मेला डेरा बाबा चतर दास महाराज में 64वें सालाना जोड़ मेले के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सांसद ने कहा कि सदियों से पंजाब के युवा खेलकूद खासकर पहलवानी में अग्रणी रहे हैं, इसलिए यह समय की जरूरत है कि इस तरह के आयोजन होते रहें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्पोर्ट्स को भी खास अहमियत दें ताकि वह शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनें और बतौर खिलाड़ी अपना करियर बना सकें।  इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ग्राम पंचायत को ₹500000 की ग्रांट सांसद निधि से जारी करने की घोषणा भी की ताकि पंचायत की तरफ से इस तरह के आयोजन होते रहे।

सांसद सुशील रिंकू ने छिंज मेले में भाग लेने वाले पहलवानों को सम्मानित किया, साथ ही उनकी तरफ से दिखाई गई खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि खेल हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत ही नहीं बनाते ब्लकि हमें जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए गांव धनी लखनपाल की ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। 

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, साथ ही नई खेल नीति के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे और ज्यादा मेहनत करके राज्य का नाम रोशन करें।

Previous Post

Ram Mandir: एक सप्ताह के बाद भी बरकरार है राम मंदिर परिसर की खुशबू

Next Post

500 किलोमीटर उल्टा चलकर अयोध्या तक की यात्रा पूरी करेगा अनोखा राम भक्त

Next Post

500 किलोमीटर उल्टा चलकर अयोध्या तक की यात्रा पूरी करेगा अनोखा राम भक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In