Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

कपूरथलाः AXIS BANK से लाखों रुपए लेकर चोर फरार, देखें CCTV

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
February 9, 2024
in Crime, Jalandhar
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कपूरथला के गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की खबर है। चोरों द्वारा की गई यह वारदात CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि SHO कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर करते हुए बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक का अधिकारियों ने कुल चोरी हुए रुपए के बारे में अभी नहीं बताया है।

जानकारी अनुसार गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक QRT सुखदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है। बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल तथा सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था। और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। जिसकी सुचना पुलिस को दे दी गई है।

थाना कोतवाली SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरो की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरो में अज्ञात चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। वही बैंक मैनेजर मनीष कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दे की इसी एक्सिस बैंक ब्रांच में सितंबर 2022 में भी इसी तरह दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार करते हुए बताया कि इस संबंध में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वाले ही कुछ बता सकते हैं।

कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की अधिकारी नाइसी पंचोली ने नुकसान के बारे में कुछ भी बताने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने पुलिस को डिटेल दे दी है। और पुलिस ने मना किया है कि फिलहाल किसी को कुछ नहीं बताना है।

Previous Post

जालंधरः राम लला के दर्शन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई AASTHA SPECIAL TRAIN,

Next Post

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नाम पर फेक आईडी बनाकर साइबर ठगों द्वारा मारी जा रही ठगी।

Next Post

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नाम पर फेक आईडी बनाकर साइबर ठगों द्वारा मारी जा रही ठगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In