परिजनों ने रोड जाम किया, तहसीलदार ने मुआवजे का किया ऐलान
जालंधर: जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित एक स्कूल के बाहर अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीआरटीसी बस और पिकअप गाड़ी के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:20 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी बस चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी सड़क पर चली गई और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सभी कपूरथला के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जालंधर-कपूरथला रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दी और दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।


जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा बस ड्राइवर की झपकी आने के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



