अबोहर : मलोट के पास रविवार देर रात हुए भयानक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दे की हादसा इतना भयंकर था की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जोरदार टककर के बाद आवाज़ आने पर आसपास के लोग जमा हो गए वह मौजद लोगो ने बड़ी मुश्किल से स्कॉर्पियो चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है की गुरसागर दोस्त के साथ मलोट जा रहा था,गांव बरकंदी निवासी 28 वर्षीय गुरसागर सिंह पुत्र भूपेंद्र जो कि अविवाहित था, वो बीती रात पटी सदीक में अपने एक दोस्त से मिलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में अबोहर से मलोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह बल्लूआना के पास पहुंचा तो सड़क पर जा रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। मृतक को कार से बाहर निकालने में लगा एक घंटा इस हादसे में गुरसागर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर ही है।




