Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

रूम पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शरीर के किए टुकड़े

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
June 9, 2023
in Crime, National
0
रूम पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर शरीर के किए टुकड़े
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शव के टुकड़ों को कुकर में डालकर उबालता कर मिक्सर में पीसता था आरोपी

मुंबई : 18 मई, 2022 को आफताब पूनावाला ने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फिर लाश को कई टुकड़ों में महरौली इलाके में फेंक दिया था। जिसकी दहशत अभी भी लोगो के मन मे बानी हुई है ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में मानवता को झकझोर देने वाला सामने आ रहा है, बताया जा रहा है की जहां 56 साल के शख्स ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी रूम पार्टनर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शव के टुकड़ों को कुकर में डालकर उबालता था और फिर मिक्सर में पीसता था. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घर से हत्या में प्रयुक्त सभी सामग्री जब्त कर ली गई है.दरअसल, यह घटना मीरा भायंदर फ्लाईओवर के पास गीता नगर फेस-7 में हुई है.जहां 56 साल के मनोज साने और उसकी रूम पार्टनर 32 साल की सरस्वती वैद्य एक साथ रहते थे. यह कपल पिछले तीन साल से यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. बुधवार (7 जून) को इस बिल्डिंग में रहने वाले पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तभी उन्होने इसकी सूचना नयानगर पुलिस थाने को दी नयानगर पुलिस के घर में घुसने के बाद यह इस घटना का पता चला.जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है. इस मामले में देर रात तक नयानगर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे. जानकारी के मुताबिक इन टुकड़ों को कटर मशीन से काटा गया. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.बताया जा रहा है की आरोपी मनोज को शक था कि मृतका सरस्वती वैद्य का कहीं ओर अफेयर चल रहा है और इसलिए पिछले 3-4 दिनों से दोनों में मारपीट होने लगी थी. मृतका सरस्वती वैद्य ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर अपनी जान ले ली थी. इस डर से कि पुलिस उसे उसकी आत्महत्या के लिए दोषी ठहराएगी, आरोपी मनोज ने सरस्वती के शव को ठिकाने लगाने का मंसूबा बना लिया और यह इतना भयानक था कि यह मानवता के लिए बेहद ही शर्मिंदगी भरा था.

ऐसे लगाया शव को ठिकाने
जानकारी के मुताबिक आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से उसके टुकड़े-टुकड़े करने शुरू कर दिए थे. फिर टुकड़ों को कुकर में उबालता और फिर मिक्सर में डालकर, पीसकर फेंक देता था. सोसायटी के पिछले गटर में भी कुछ हिस्सा आरोपी ने फेंका था. वह शरीर के अंगों को फेंकने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करता था.

पुलिस ने घर से हत्या में प्रयुक्त घरेलू सामान सहित शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है. जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती और आरोपी से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती तब तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया जाएगा.

Previous Post

मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे श्रद्धालु।

Next Post

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने।

Next Post
बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने।

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In