मोगा : पंजाब मे अपरधियों ने पुलिस के सुरक्षाचक्र को भेदकर कर जनता की नाक में दम कर के रखा हुआ है । रात तो रात, दिन के समय भी जनता सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी लूट की गतिविधियों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनके जाने के बाद हाथ मलती नजर आती है। पिछले 6 दिनों मे करोड़ो लूट चुके है लुटेरे ,लुधियाना से 7 करोड़ की लूट, जालंधर मे सुनार से लाखो के गहने, आज सुबह अमृतसर मे मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपाशों ने युवक की आंखों में मिर्ची डाल उस पर दातरों वार कर जख्मी कर दिया और उससे पैसों से भरा बैग लूट ले गए । यूं कहें कि अपराधियों के आगे पुलिस बेदम दिख रही है। हैरान कर देने वाला पहलू यह है कि पुलिस की दलील है कि आपराधिक घटनाएं नहीं बढ़ रही हैं। घटनाएं होती हैं तो ट्रेस भी रही हैं। उनकी यह दलील पुलिस कमियां छिपाने जैसी दिख रही है।आलम यह है कि घरों के ताले टूट रहे हैं। झपटमारी का सिलसिला बेखौफ जारी है। लुटेरे भी अपना काम करते हुए पुलिस की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। इससे जनता की नींद हराम होने लगी है। हैरानीजनक बात है चौबीस घंटे राउंड लगाने वाली पीसीआर टीम भी निष्क्रय साबित हो रही है। क्राइम ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और इस पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग कर लाखो का लुटा सोना
वही सोमवार दोपहर मोगा की राम गंज मंडी में एक ज्वेलरी शॉप मालिक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दुकान मालिक अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पांच लोग वहां आए। इनमें से तीन शोरूम में दाखिल हुए और दो बाहर खड़े रहे। इसके बाद आरोपियों ने दुकान मालिक पर गोली चला सोना लूट ले गए । सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा की आरोपी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सुचना मिलते ही मोगा के एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।




