अमृतसर: नहीं रुक रही लूट की घटनाये लगातार लुटेरे पुलिस को चकमा दे करोड़ो लूट चुके है, वही आज सुबह अमृतसर के साथ लगते छेहरटा थानाक्षेत्र पुरानी चुंगी के नजदीक मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपाशों ने एक युवक की आंखों में मिर्ची डाल दातरों से वार कर जख्मी कर उससे पैसों से भरा बैग लूट ले गए । दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। जानकारी मिलते ही छेहरटा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया । वारदात में जख्मी मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कर्मचारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी मुताबिक घन्नूपुर स्थित राज एवेन्यू निवासी शरनजीत सिंह रिडएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस में कैश कुलेक्शन का काम करता है। इसके तहत वह अलग-अलग कंपनियों से कैश इकट्ठा करने के बाद बैंक में जमा करवाया करता था। रोजाना की तरह आज सुबह भी उसने संधू कालोनी स्थित विशाल मेगा मार्ट से नौ लाख रुपये से कुछ ज्यादा कैश लिया। इसके बाद इसी कालोनी में स्थित रिलायंस स्मार्ट से एक लाख रुपये से कुछ ज्यादा कैश लिया। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार होकरक बैंक में उक्त राशि जमा करवाने जा रहा था।
इस दौरान जब वह पुरानी चुंगी के पास कुछ काम के लिए रुक गया, तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोशों ने उसे घेर लिया और उस पर दातर से वार कर उसे जख्मी करने के बाद उससे पैसों वाला भरा बैग छीन कर फरार हो गए।



