अब तक आपने कई तरह की अलग-अलग चोरियों के किस्से देखे और सुने होंगे. मगर, लखनऊ में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. वीआईपी नंबर कार से आए कुछ चोर ने चोर ने गली में टहल रहे बकरे को चुराकर ले गए. इस चोरी का वीडियो किसी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई .उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वीआईपी नंबर कार से आए चोर ने बकरे को चुरा ले गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मोहल्ले के रहने वाले युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर इलाके में एक बकरा टहल रहा था. इस दौरान कुछ युवक एक वीआईपी नंबर की कार से आए. फिर इधर-उधर देखा. आसपास किसी को मौजूद न देखकर कार से आए युवकों ने बकरे को उठाकर कार में रख लिया और मौके से फरार हो गए. बकरे चोरी की घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हालांकि, को पुलिस को शिकायती पत्र दिया है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.



