रुपनागर के गांव बंगा से बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार उस समय हुआ जब पीड़ित बद्दीया गांव स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग भवन से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह नगर जिला सिटी बंगा डीएसपी सरवन सिंह बल्ल ने बताया कि फगवाड़ा की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसने डेरा भवन से निकल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान अमर नाथ निवासी गोंसला गांव, भूपिंदर सिंह और सोनू बाला निवासी बंगा के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल 9 साल की बच्ची अंकिता और दुसांझ निवासी खुर्द गांव के निवासी अवतार चंद को बंगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार चालक की पहचान जीरकपुर के भूडा गांव निवासी तरसेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं।



