Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Uncategorized

बाबा के वेश में लूट लाखों के गहने

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
September 14, 2023
in Uncategorized
0
0
SHARES
295
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा की फूंक से गहने तो नहीं हुए डबल जो थे वह भी लुट गए

जालंधर : लुटेरों का का आतंक लगातार महानगर में कहर भरपा रहा है, पुलिस प्रशासन लगातार कर और लुटेरे जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, महानगर में एक गिरोह ने बुजुर्ग दंपति को लूट लिया मंगलवार दोपहर पेंशन के पैसे निकलवा कर बैक से लौट रहे बुजुर्ग दंपति का पीछा कर एक गिरोह ने बाबा के वेश में लुटेरे ने घर में घुस लाखो के गहने लूट लिए। आरोपित ने बुजुर्गों को सेहत की परेशानी से छुटकारा दिलाने का झांसा देते हुए घर का सोना डबल करने को कहा। दंपति ने सोना दिया तो उसे पोटली में बांध कर आरोपित ने दूसरी पोटली उनको थमा दी और साथियों के साथ रफ्फूचक्कर हो गया। घटना जालंधर के राजनगर में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। आरोपितों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन स्पष्ट न होने कारण आरोपितों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई जतिंदर सिंह ने कहा आरोपितों की तलाश में पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च कर रही है।
रेत और बजरी की दुकान चलाने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी मनजीत कौर मंगलवार को बैंक गए थे। मनजीत कौर के मुताबिक जब वो बैंक से निकले तो एक बाबा ने उनसे किसी गुरुद्वारा के बारे में पूछा। आरोपित बाबा ने कहा वो गुरुद्वारा साहिब में सेवा करना चाहता है तो उन्होंने पास के गुरुद्वारे की जानकारी दी। आरोपित उनको आशीर्वाद देते हुए दुआएं देने लगा। तभी एक महिला और उसका साथी आया जो खुद को पति पत्नी बता रहे थे। उन्होंने कहा बाबा जी बड़े पहुंचे हुए है आप बड़े भाग्यशाली है जो उन्होंने आप से बात की। दोनों ने कहा वे बाबा जी को अपने घर ले जाना चाहते है। जिस पर बाबा ने गुस्सा दिखाते हुए उनके घर जाने से मना कर दिया और बुजुर्ग दंपति को मीठा पानी पिलाने को कहा। पीड़ित हरभजन सिंह ने कहा घर बैंक से दूर है इस लिए वे यहां मीठा पानी नहीं पिला सकते। इतना कह वे दोनों घर की तरफ निकल गए। बाबा एक अन्य साथी की बाइक पर सवार होकर उनके पीछे आ गया और उनके कष्ट दूर करने की बात करने लगा। तभी वहीं दंपति भी पीछे आ गए जो बैंक के बाहर मिले थे। उन्होंने कहा वे घर के बाहर खड़े है और बाबाजी को अपने घर लेकर ही जाएंगे।
बाबा और उसका साथी घर के अंदर आ गए और उनको बातों में लगा लिया। मनजीत कौर ने कहा बाबा ने उनकी पुत्रवधू को चावल लाने और चाय बनाने के लिए कहा। पुुत्रवधू रसोई में व्यस्त हो गई और बाबा ने कष्ट दूर करने और गहने डबल बनाने के लिए गहनों की झाड़ फूंक करने को कहा। पीड़िता ने कहा बाबा ने उन्हें सम्मोहित कर दिया और वे घर के सारे गहने लेकर बाबा के पास बैठ गई। बाबा ने गहनों को सफेद कपड़े में बांधा और झाड़ फूंक का ड्रामा किया और पोटली वापिस दे उनको कहा कि अंदर जाकर पोटली खोलना जब बजुर्ग महिला अंदर गई तो बाबा वहां से चला गया तो उन्होंने पोटली खोली जिसमें घास फूस और फूल निकलने। वे समझ चुके थे उनसे लूट हुई है।

Previous Post

जालंधर : एक ही रात में 5 दुकानों के तोड़े ताले

Next Post

संकीर्णता का भाव त्यागें तथा धर्म और देश के लिये त्याग की भावना को प्रबल करें : नवजीत भारद्वाज

Next Post

संकीर्णता का भाव त्यागें तथा धर्म और देश के लिये त्याग की भावना को प्रबल करें : नवजीत भारद्वाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In