Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Crime

Firing in Jalandhar: BMS फैशन के मालिक ने अपने ही कर्मी पर चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचा

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
February 22, 2024
in Crime, Jalandhar
0
Firing in Jalandhar: BMS फैशन के मालिक ने अपने ही कर्मी पर चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचा
0
SHARES
61
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जालंधर : संतोखपुरा में स्थित BMS Fashion के मालिक की गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। आए दिन BMS Fashion का मालिक लोगों पर गोलियां चलाता है और बाद में राजीनामा कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा इस पर सख्ती से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिसका कारण यह है कि अब एक बार फिर से BMS Fashion के मालिक का गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।

हालांकि पिछली बार BMS Fashion के मालिक का असला पुलिस ने जमा कर लिया था। दुकान कर्मी अमित ने बताया कि 16 फरवरी को वह अपने BMS Fashion के आउटलेट के बाहर मौजूद था। जहां दुकान मालिक लक्ष्य के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई थी। जिसके बाद गुस्से में आए लक्ष्य वर्मा ने उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही वह इस घटना में बाल-बाल बच गया।

इस घटना की शिकायत अमित ने थाना 8 की पुलिस को दी। लेकिन इस बार BMS Fashion के मालिक ने किसी ओर के असले से दुकान के कर्मी पर गोलियां चलाई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर 37 के तहत आईपीसी धारा 307, 511 और 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अब देखना यह है कि पुलिस BMS Fashion के मालिक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालती है या इस बार फिर से वह फरार होकर राजीनामे का दवाब बनाने में कामयाब हो जाता है। लेकिन अगर वह फिर से फरार हो जाता है तो ऐसे में उसकी गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जाएंगी। 

बता दें कि इससे पहले भी अगस्त 2023 में BMS Fashion के मालिक ने गोलियां चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया था। उस दौरान पुलिस ने BMS Fashion मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना 8 की पुलिस आईपीसी धारा 336, 506, 148, 149, आईपीसी 25/27, 54/59 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।

उस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया था कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और उसके साथियों द्वारा एक दिन पहले देर रात उनके घर पर गोलियां चलाई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदार BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी किशनपुरा, रूबि कश्यप सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रशासन से मांग की थी।

उस दौरान भी पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सख्त से कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद जब मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होने तुरंत कार्रवाई करते हुए BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा और रूबि सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि उस दौरान BMS Fashion के मालिक ने दूसरे पक्ष के साथ राजीनामा कर लिया था।

Previous Post

बाबा सिद्धबली दरबार एवं प्रभात फेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया

Next Post

Farmers’ morale is high amid rain of tear gas shells from Haryana on Shambhu border

Next Post
Farmers’ morale is high amid rain of tear gas shells from Haryana on Shambhu border

Farmers' morale is high amid rain of tear gas shells from Haryana on Shambhu border

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In