Jalandhar update
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Advertisement
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
  • Latest News
  • Jalandhar
  • Punjab
  • Crime
  • Politics
  • Business
  • Education
No Result
View All Result
Jalandhar update
No Result
View All Result
Home Politics

सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों पर्याप्त रूप से सक्षम- रणदीप सुरजेवाला

Sunny Sehgal by Sunny Sehgal
May 19, 2023
in Politics
0
सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों पर्याप्त रूप से सक्षम- रणदीप सुरजेवाला
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कल कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आलाकमान के फैसले से सबको अवगत कराया कर्नाटक में कांग्रेस ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री के साथ स्टेट कांग्रेस यूनिट के चीफ बनाए रखने का फैसला किया है.इसके साथ ही कर्नाटक में चुनावी सफलता हासिल करने के 4 दिन बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सस्पेंस खत्म हो गया. बातचीत के दौरान रणदीप सुरजेवाला ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच आपसी सहमति कायम करने को लेकर कहा, ‘पार्टी नेतृत्व का मानना ​​था कि दोनों नेताओं को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. हम राज्य को चलाने के लिए 11 की टीम चाहते थे, न कि 1 की टीम.’

कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि दोनों नेता खुश हैं, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धारमैया 5 साल के पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे, तो उन्होंने कोई वादा नहीं किया. डीके शिवकुमार के करीबी सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि समझौते में तय समय पर ‘मुख्यमंत्री बदलाव’ का फॉर्मूला शामिल है. यह पूछे जाने पर कि क्या कार्यकाल के बंटवारे के समझौते पर नेतृत्व सहमत हो गया है और क्या सिद्धारमैया 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पावर-शेयरिंग का एकमात्र फॉर्मूला एक सेवक के रूप में कर्नाटक की जनता का सेवा करना है.’ आपको यहां बताते चलें कि डीके शिवकुमार पहले मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़े थे, सोनिया गांधी से बातचीत के बाद वह डिप्टी सीएम पद के लिए तैयार हुए.

सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों पर्याप्त रूप से सक्षम- रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बातचीत में कहा, ‘सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री बनने के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम हैं. कर्नाटक में भाजपा के विपरीत, कांग्रेस के पास सभी स्तरों पर नेतृत्वकर्ता हैं, जिनका एकजुट प्रयास ही हमारी जीत का प्रमुख कारण है. (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खड़गे का दृष्टिकोण हमेशा से सहमति, सर्वसम्मत और एकता का था और रहा है. उन्होंने ढाई दिनों में विस्तृत विचार-विमर्श किया और अंत में एक समाधान पर पहुंचे, जहां दोनों नेता पार्टी के विकास के एजेंडे को कर्नाटक में लागू करने में शामिल होंगे.’ गौरतलब है कि यह कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया का दूसरा कार्यकाल होगा, इससे पहले वह 2013 से 2018 तक राज्य के सीएम रह चुके हैं.

Previous Post

फैक्ट्री से हुई गैस लीक, धुएं के गुबार ने मचाई दहशत

Next Post

100 मीटर पर नाका 200 मीटर पर थाना फिर भी उडा ले गए लाखो की सिगरेट

Next Post
100 मीटर पर नाका 200 मीटर पर थाना फिर भी उडा ले गए लाखो की सिगरेट

100 मीटर पर नाका 200 मीटर पर थाना फिर भी उडा ले गए लाखो की सिगरेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक़ की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें CCTV

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • The Central Election Committee of Congress has selected the following candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha from the seats mentioned below:

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सिर्फ तीन मिनट में ही छीन गई 16 ज़िंदगिया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • निगम चुनाव की घंटी बजते ही नेता जी इधर से उधर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अचानक सड़क पर गिरने से हुई एएसआई की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Follow us on social media:

Recent News

  • मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान,भारी बारिश के बीच पंजाब में स्कूल रहेंगे बंद
  • JALANDHAR –हुशियारपुर हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से भीषण आग
  • हंसी बाँटने वाला सबको रुला गया – कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन

Category

  • Business
  • Crime
  • Education
  • Jalandhar
  • Lifestyle
  • National
  • Politics
  • Punjab
  • Religious
  • Sports
  • Uncategorized
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Punjab
  • Business
  • Jalandhar
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • World
  • Education

Copyright © 2023 All Right Reversed Jalandhar Update.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In